दिल्ली में सीजन का सबसे ठंड दिन, घने कोहरे के कारण रेल, विमान सेवाएं प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आज सुबह 5.30 बजे यहां घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता का स्तर घटकर 50 मीटर से भी कम हो गया। इसमें सुबह साढ़े आठ बजे कुछ सुधार हुआ।

कोहरे के विमान और रेल सेवाएं भी काफी प्रभावित रही।एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि 92 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई जबकि 44 ट्रेनों का समय परिवर्तित किया गया और 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण लगभग 198 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि दृश्यता का स्तर खराब होने की वजह से 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। यहां आर्द्रता का स्तर 100 और 53 प्रतिशत के बीच बना रहा।मौसम विभाग ने कल सुबह भी घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप हारी... पूर्व पाक प्लेयर ने पीसीबी को लताड़ा

Saath Nibhaana Saathiya के सेट से गोपी बहू की विदाई पर फूट-फूट कर रोई थी कोकिलाबेन, Devoleena Bhattacharjee और Gia Manek में से कौन था फेवरेट?

हिन्दू विवाह पर सर्वोच्च अदालत का स्वागतयोग्य फैसला

व्हाट्सएप के नए फीचर का टेस्टिंग जारी, यह फोटो और वीडियो पर प्रतिक्रिया देना आसान बनाता है