दिल्ली ने भाजपा की राजनीतिक शैली को नकारा: पृथ्वीराज चव्हाण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा की राजनीति की शैली को नकार दिया, जोकि लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतों की जगह शाहीन बाग प्रदर्शन और सांप्रदायिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदों को करारा झटका लगा है और आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है।

चव्हाण ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, दिल्ली की जनता ने भाजपा की राजनीति की शैली को नकार दिया, जोकि लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतों की जगह शाहीन बाग प्रदर्शनों और सांप्रदायिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही। वहीं, कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। इसपर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले दिनों में मुद्दे पर आत्ममंथन करेगी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police