Delhi riot case: कपिल मिश्रा को बड़ी राहत, कोर्ट ने इस दिन तक जांच के आदेश पर लगाई रोक

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी 2020 में हुए दंगों के सिलसिले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ आगे की जांच पर 21 अप्रैल तक रोक लगा दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ कपिल मिश्रा की पुनरीक्षण याचिका पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने अगली सुनवाई तक आगे की जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई की तारीख 21 अप्रैल है। इससे पहले कपिल मिश्रा ने आज ही 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में आगे की जांच के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें: आत्मबोध और सामाजिक चेतना की प्रयोगशाला है एमसीयू: कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी

न्यायाधीश ने कहा था कि यह स्पष्ट है कि मिश्रा कथित अपराध के समय इलाके में थे... आगे की जांच की आवश्यकता है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को मामले में अगली सुनवाई की तारीख 16 अप्रैल तक "अनुपालन रिपोर्ट" दाखिल करने का निर्देश दिया। यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास ने यह आवेदन दायर किया था, जिसमें दयालपुर पुलिस स्टेशन के तत्कालीन एसएचओ मिश्रा और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी – जिसमें भाजपा मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक जगदीश प्रधान और सतपाल सांसद शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal