दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी मैदान

By नीरज कुमार दुबे | Aug 25, 2018

दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान अब अटल बिहारी वाजपेयी रामलीला मैदान के नाम से जाना जायेगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस आशय का प्रस्ताव रखा है जिस पर 30 अगस्त को होने वाली सदन की बैठक में फैसला किया जायेगा। निगम में भाजपा का बहुमत होने की वजह से माना जा रहा है कि इस फैसले को आसानी से मंजूरी मिल जायेगी। मध्य दिल्ली नगर निगम की योजना बाडा हिंदूराव अस्पताल का नामकरण भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की योजना है। बाडा हिंदूराव अस्पताल का संचालन नगर निगम ही करता है और यह दिल्ली के प्राचीनतम अस्पतालों में आता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर दिल्ली के तीनों नगर निगम कुछ नयी योजनाएं जल्द लाएंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तो पहले से अटल आहार योजना चला रहा है जिसमें 10 रुपए में भोजन कराया जाता है। माना जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों की ओर से भी कुछ प्रमुख इमारतों के नाम अटलजी के नाम पर किये जाने की योजना है।

 

रामलीला मैदान की जहां तक बात है, यह बड़े बड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। पिछले कुछ वर्षों में रामलीला मैदान जन लोकपाल के लिए चले अन्ना हजारे के आंदोलन और बाबा रामदेव के आंदोलन का गवाह रहा है। इसके अलावा यह वही मैदान है जहां प्रधानमंत्री और विपक्ष में रहते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कई रैलियों को संबोधित किया था।

 

प्रमुख खबरें

Israel Hamas War Update: 10 लाख लोगों को मारेगा इजरायल? बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, राफा ऑपरेशन को लेकर जानें क्या कहा

Andhra Pradesh विधानसभा चुनाव में नदी किनारे स्थित श्रीशैलम में जल संकट बना अहम मुद्दा

जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो जाएगी, राजनाथ सिंह का तंज

UP: बलिया में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार