Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी, टीम जुटी कैंपस की जांच में

By रितिका कमठान | Feb 07, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। बीते कुछ समय से दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। शुक्रवार सात फरवरी को एक आर फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार पूर्वी दिल्ली के एल्कोन स्कूल, शिव नादर स्कूल समेत अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए इन स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी दी गई है।

हालांकि जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। स्कूल मैनेजमेंट में बम की खबर मिलने के बाद छात्रों को घर भेज दिया है। सभी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज को शुक्रवार को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। बम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत परिसरों को खाली कराकर बंद कर दिया गया है। पुलिस गहन तलाशी ले रही है।

स्कूलों ने तुरंत छात्रों के अभिभावकों को संदेश भेजकर परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर खतरे की जानकारी साझा की। एक स्कूल से प्राप्त संदेश में कहा गया, "हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर को बंद कर रहे हैं।" स्कूलों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपने बच्चों को घर पर ही रखें। जो बच्चे बसों में सवार हो चुके थे, उन्हें वापस घर भेज दिया गया। मयूर विहार फेज 1 में एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा में शिव नादर स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और बम निरोधक टीमें मौके पर भेजी गईं। 

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?