भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी की किल्लत, दिल्ली ने हरियाणा को तीसरी बार भेजा आपात संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को रोकने के लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने संबंधी एक आपात संदेश भेजा है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा को दो सप्ताह में तीसरी बार यह संदेश भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Heats Wave | दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा नदी में कम पानी छोड़ रहा है जिसके चलते वजीराबाद जलाशय में जल स्तर कम होकर 671.80 फुट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में इससे पहले तीन मई और 30 अप्रैल को हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था।

प्रमुख खबरें

महाज शतरंज खिलाड़ी ने राहुल गांधी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मेरे मजाक को विशेषज्ञता के रूप में नहीं...

Eye Lashes Extension: आई लैशेज एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान

भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिला, मचा हड़कंप, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला