Delhi Service Bill: 'भ्रष्टाचार को रोकना बिल का मकसद', Amit Shah बोले- हम आपातकाल लगाने के लिए संविधान में संशोधन नहीं लाए हैं

By अंकित सिंह | Aug 07, 2023

राज्यसभा में ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बिल का उद्देश्य दिल्ली में सुचारू रूप से भ्रष्टाचार मुक्त शासन हो। बिल के एक भी प्रावधान से, पहले जो व्यवस्था थी, उस व्यवस्था में एक इंच मात्र भी परिवर्तन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिल सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, कई बार केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो दिल्ली में कांग्रेस की, उस समय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कभी झगड़ा नहीं हुआ। उस समय इसी व्यवस्था से निर्णय होते थे और किसी मुख्यमंत्री को दिक्कत नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Sevice Bill को AAP ने बताया राजनैतिक धोखा, Amit Shah से बोले Raghav Chadha- आप नेहरूवादी नहीं, आडवाणीवादी बनिए

अमित शाह ने (आप सरकार ने) सतर्कता विभाग में अधिकारियों का तबादला कर दिया क्योंकि 'आबकारी घोटाले' से संबंधित फाइलें वहां पड़ी थीं। शाह ने कहा कि आधी रात में AAP के नेताओं ने विजिलेंस विभाग में जाकर कागजों को इधर-उधर किया। शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके आवास को लेकर 'शीशमहल' शब्द का भी इस्तेमाल किया। इस पर संसद में जोरदार हंगामा हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हूं। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आप (विपक्ष) ही हैं जिनके पास छिपाने के लिए कुछ है कि आप चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। अगर खड़गे जी 11 अगस्त को चर्चा के लिए हां कहते हैं, तो मैं भी इसके लिए तैयार हूं।  

प्रमुख खबरें

Congress विधायकों ने मंत्री Konda Surekha से मांगी माफी, Revanth Reddy पर बेटी ने की थी टिप्पणी

US-Canada Trade War: अमेरिका के 50% टैरिफ के जवाब में कनाडा का डॉलर-फॉर-डॉलर पलटवार

Expensive Hair Treatment की जगह अपनाएं ये Hair Care डाइट, बायोटिन और आयरन से बढ़ेगी चमक

ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट