कोरोना वायरस के मामलों में दिल्ली ने तमिलनाडु को छोड़ा पीछे, दूसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 के 59,000 से भी अधिक मामलों के साथ दिल्ली अब तमिलनाडु से आगे निकल गयी है और वह इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरे नंबर पर आ गयी है। इस बीमारी से यहां रविवार तक 2175 मरीजों की जान चली गयी। इस दृष्टि से भी वह सबसे अधिक प्रभावित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरे नंबर पर है। अधिकारियों के अनुसार रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 3000 मामले सामने आये और यहां संक्रमितों की संख्या 59,746 हो गयी। शनिवार को यहां एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,630 मामले सामने आए थे और संक्रमितों की संख्या 56,746 हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह हुई बारिश, बुधवार को दस्तक दे सकता है मानसून 

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति के अनुसार दिल्ली अगले कुछ दिनों में मुम्बई को पार कर सकती है। दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को जारी किये गये बुलेटिन के अनुसार यहां अब तक 33,013 स्वस्थ हो चुके हैं या अन्यत्र चले गये हैं। फिलहाल 24,558 मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार तक दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्र 261 थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में फिलहाल 25,866 मरीज उपचार से गुजर रहे हैं। गुजरात इस बीमारी से हुई मौतों के संदर्भ में तीसरा सबसे प्रभावित राज्य है। गुजरात में कोरोना वायरस के 1663 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में कुल 27,260 मरीज हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी