48 डिग्री के पार पहुंचा Delhi का तापमान, रविवार रहा साल का सबसे गर्म दिन, IMD ने जारी किया Red Alert

By एकता | May 27, 2024

देश की राजधानी दिल्ली के लिए रविवार इस साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। रविवार को दिल्लीवालों पर भीषण गर्मी का कहर बरसता देखा गया, जिसे गर्म हवाओं ने असहनीय बना दिया। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। दिल्ली में कम से कम आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें मुंगेशपुर का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ का तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि सफदरजंग में रविवार को दो साल में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पिछले साल अधिकतम तापमान 23 मई को 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को नजफगढ़ (48.1), नरेला (47.8), जाफरपुर (46.9), पीतमपुरा (46.7), पूसा (46.8), आयानगर (46.3), पालम (46.1) और रिज ( 45.5) का पारा सफदरजंग से अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल 17 से 20 मई तक दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण लू देखी गयी। 21 मई को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन थोड़ी राहत के बाद फिर से गर्मी का कहर बरसने लगा। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र, आईएमडी के वैज्ञानिक और प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, 'शुष्क पश्चिमी या उत्तर-पश्चिमी हवाएँ, राजस्थान और हरियाणा से दिल्ली आती हैं, जिससे उच्च तापमान भी दर्ज हो रहा है। बादल, पश्चिमी विक्षोभ या नमी के अभाव में 30 मई तक पारा ऊंचा रहने का अनुमान है।'

लू की स्थिति पर मौसम विभाग ने कहा, 'उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की संभावना बढ़ जाती है जो या तो लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहते हैं या भारी काम करते हैं। उच्च तापमान के कारण शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित कमजोर लोगों के लिए उच्च स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ मौजूद हैं।'

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग