Delhi: ऑनलाइन गेम धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

नयी दिल्ली। अवैध ‘प्री-होस्ट गेमिंग’ वेबसाइटों के जरिये देश भर में ऑनलाइन गेम खेलने वालों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली गेमिंग वेबसाइट पर स्नूकर, कैसीनो, क्रिकेट, पोकर और तीन पत्ती जैसे ऑनलाइन खेल पर दांव लगाने का लालच देकर लोगों को ठग रहे थे। इन वेबसाइट की प्रामाणिकता सिद्ध करने और खेलने वालों का विश्वास हासिल करने के लिए शुरुआत में पीड़ितों को छोटी राशि का भुगतान करते थे। उन्होंने बताया कि जीतने पर राशि हालांकि वर्चुअल ई-वॉलेट में जमा हो जाती थी जिसका भुगतान कभी नहीं किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान श्रीयांश चंद्राकर, आयुष देवांगन और यश गणवीर के रूप में की है। तीनों क्रमश: रायपुर, छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु से काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Kerala Journalist | केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन 2 साल बाद जेल से छूटे, हाथरस गैंगरेप केस के बाद हुई थी गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि श्रीयांश चंद्राकर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह आईएचएम, बेंगलुरु से होटल प्रबंधन का कोर्स करने के लिए बेंगलुरु गया था, जहां उसकी मुलाकात राज से हुई। राज ने उसे बताया कि उसके पास विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटें हैं जिनसे वह लोगों से ठगी करता था और जल्दी पैसा कमा रहा था। जिससे आकर्षित होकर चंद्राकर, अपने दोस्त आयुष देवांगन और यश गणवीर के साथ राज के गिरोह में शामिल हो गया और छत्तीसगढ़ में अपने गृहनगर से काम करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के कब्जे से सात फोन, आठ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, दो लैपटॉप और आठ फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज