Delhi: क्रॉकरी के एक कारखाने में सामान ले जाने वाली लिफ्ट के टूटने से दो मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

उत्तरी दिल्ली के समयपुर इलाके में एक ‘क्रॉकरी’ कारखाने के अंदर सामान ले जाने वाली लिफ्ट का ‘केबल’ टूटने से वह तेजी से कई मंजिल नीचे गिर गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम पांच बजकर करीब 20 मिनट पर बीएसए अस्पताल से सूचना मिली कि दो लोगों को अस्पताल लाया गया है, जिनकी चोटों के कारण मौत हो चुकी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिओम (32) और संजय मिश्रा (45) के रूप में हुई है, जो समयपुर में स्थित एक सिरेमिक क्रॉकरी निर्माण कारखाने में कार्यरत थे।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी