दिल्ली: रिश्वत मामले में नारकोटिक्स विभाग के दो निरीक्षक और नर्सिंग होम मालिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), लखनऊ के दो निरीक्षकों और एक निजी नर्सिंग होम के मालिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार, जांच एजेंसी को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि उक्त निरीक्षक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और प्रतिबंधित दवा खरीदने के आरोप में गयासुद्दीन अहमद को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे हैं।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जांच के दौरान, निजी नर्सिंग होम के मालिक द्वारा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों को दी गई 10 लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम