दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

By प्रिया मिश्रा | Oct 05, 2021

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू पोर्टल du.ac.in पर जाकर 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि डीयू द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक डीयू के विभिन्न विभागों में सातवें केंद्रीय वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के अनुसार शैक्षणिक वेतन स्तर 10 में कुल मिलाकर 251 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरियां निकाली गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूर्ण, सही जानकारी और संलग्नक के साथ निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन करें। 

किसी भी स्तर पर शिक्षकों और अन्य समकक्ष संवर्गों की सीधी भर्ती के लिए मास्टर स्तर पर न्यूनतम 55 % अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक योग्यता होगी। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) न्यूनतम पात्रता होगी।

रिक्ति विवरण 

जनरल कैटगरी - 90 पद 

एससी - 38 पद 

एसटी - 20 पद 

ओबीसी -  69  पद 

ईडबलूएस - 25 पद

पीडब्लूडी - 09 पद

इसे भी पढ़ें: एक्वापॉनिक्स फार्मिंग में है बेहतर भविष्य, ऑर्गनिक फल और सब्जियां उगाकर कमा सकते हैं लाखों

आवेदन शुल्क

यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला आवेदकों के आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की उम्मीदवारों की शैक्षणिक और अन्य संबंधित साख के आधार पर जांच की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट