दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति वाले समारोह के लिए दिशानिर्देश जारी किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह के सीधा प्रसारण के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुछ महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के लिए काले कपड़े/परिधान पर रोक, अनिवार्य हाजिरी, पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक कक्षाओं को निलंबित रखने जैसे कई दिशानिर्देश जारी किये हैं। मोदी 30 जून मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हिंदू महाविद्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय और जाकिर हुसैन महाविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में उपस्थिति को अनिवार्य किया है। बुधवार को जारी नोटिस में हिंदू महाविद्यालय की अध्यापक प्रभारी मीनू श्रीवास्तव ने सात सूत्री दिशानिर्देश जारी किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण में हिस्सा लेने के लिए पांच उपस्थिति पत्रक दिये जाएंगे।

उन्होंने पीटीआई-से कहा, ‘‘जान पड़ता है कि कुछ गलतफहमी हुई है। महाविद्यालय ने कोई नोटिस नहीं जारी किया है। मुझे कुछ पता नहीं है।’’ हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि नोटिस असली नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को ईमेल भेजकर उन्हें सीधा प्रसारण की सूचना दी है और उनसे उसमें भाग लेने की अपील की है। लेकिन उपस्थिति अनिवार्य नहीं है।’’ कुलसचिव विकास गुप्ता ने कहा कि डीयू ने अनिवार्य उपस्थिति के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया