दिल्ली हिंसा: ओवैसी बोले- एकतरफा हो रही पुलिस की कार्रवाई, शोभायात्रा में लहराए गए हथियार

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कई सवाल खड़े किए है। असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने हिंसा के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंसार को आरोपी बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने दावा किया कि सरकार चाहती थी कि हिंसा हो। ओवैसी ने कहा कि मस्जिद पर झंडा लगाने की कोशिश की गई। वह लोग तलवार लेकर पहुंचे थे। क्या तलवार ले जाना इस देश में गैरकानूनी नहीं रहा? ओवैसी ने सवाल किया कि पुलिस वहां क्यों मौजूद नहीं थी? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर न्याय चाहते हैं तो जांच आयोग का गठन होना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भड़काऊ नारे लगाए गए हैं। ओवैसी ने कहा कि जो भी कानून हाथ में ले, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन एक तरफा कार्रवाई ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वीडियो में अंसार लोगों को समझा रहा है। ओवैसी ने कहा कि आज दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने खुद ये कहा है कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकाला गया वो बिना इजाजत के निकाला गया। जब जुलूस निकाला जा रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस तमाशा देखने के लिए बैठी थी? और जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा उस वक्त ही होती है जब सरकार चाहती है, जब सरकार नहीं चाहती है तब नहीं होती है। तो यहां पर भी सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा होने दी। सरकार के सामने सब कुछ हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर आती है।

प्रमुख खबरें

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता

CEC Gyanesh Kumar विरोध प्रदर्शन, Delhi Police ने 22 FIR में लगाई BNS धारा 3(5)

हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य