शाहदरा गैंगरेप केस में आया नया मोड़, महिला को भीड़ के सामने बेइज्‍जत कर रहे आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल

By निधि अविनाश | Jan 29, 2022

दिल्ली में महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, इसमें सात महिलाएं आरोपी भी शामिल है। शहादरा पुलिस ने महिला को गंजा करने, जूते की माला पहनाने और पीड़िता के साथ बदसलूकी के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि, इन आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। सीसीटीवी फुटैज के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों की पहचान की है। 

इसे भी पढ़ें: 52 साल के इमाम ने किया 8 साल की बच्ची का रेप, घर पहुंची तो खून से सने थे मासूम के कपड़े

अधिकारियों ने खुलासा किया है कि, आरोपियों को पुलिस हिरासत में बंद किया गया हा और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, पिड़िता को बदनाम करने के लिए यह सब किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की बारह धाराएं जोड़ दी है और पिड़िता के परिवारवालों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कारवाई की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि, 'अपराधियों में इतना साहस कैसे आया? मैं केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं. दिल्लीवाले इस तरह के जघन्य अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।'वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया था और शराब-नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में शामिल लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था, तब महिलाएं मौजूद थीं और पुरुषों को उकसा रही थीं।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत