52 साल के इमाम ने किया 8 साल की बच्ची का रेप, घर पहुंची तो खून से सने थे मासूम के कपड़े

rape
निधि अविनाश । Jan 28 2022 5:10PM

आरोपी इमाम 52 साल का है और उसका नाम जमाल अहमद बताया जा रहा है। वह दस साल से मस्जिद का प्रभारी है और बच्चों को पढ़ाता है। पीड़ित लड़की पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम शाम 4 बजे घर लौट जाती थी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक मस्जिद के इमाम ने 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और बाद में आरोपी ने पीड़िता को कुरान की कसम खिलाई कि वो किसी को इस बारे में नहीं बातएगी। लड़की घर पहुंची तो उसके शरीर से काफी खून गिर रहा था जिसके बाद लड़की के परजिनों ने उससे सारी जानकारी ली और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार किया वहीं बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि, दिल दहना देने वाली यह घटना मैनपुरी के किसनी थाना इलाके की है।  

इसे भी पढ़ें: मेरे साथ एक नहीं बल्कि 7 युवकों ने किया बलात्कार, 9वीं क्लास की पीड़िता ने सुनाई अपनी आपबीती

आरोपी इमाम 52 साल का है और उसका नाम  जमाल अहमद बताया जा रहा है। वह दस साल से मस्जिद का प्रभारी है और बच्चों को पढ़ाता है। पीड़ित लड़की पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम शाम 4 बजे घर लौट जाती थी लेकिन बुधवार को वो घर देर से पहुंची और उसके पूरे कपड़े खून से सने हुए थे। तभी उसकी मां ने पूछा और पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से इस मामले में पूछताछ भी की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़