Delhi Weather Update | ऑरेंज अलर्ट! देर रात गरज के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि और 60kmph की रफ्तार से हवाओं का अनुमान

By रेनू तिवारी | May 05, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। गरज और चमक के साथ हुई तेज बारिश ने शहर को भिगो दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है— "सतर्क रहें"। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें: असम में 'डबल इंजन' सरकार की हैट्रिक! अमित शाह ने जताया असम, केरल और तमिलनाडु की जनता का आभार

 

मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

राजधानी में इस बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन अचानक आए इस तूफान ने चिंता भी बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: Explained BJP Victory In Bengal: क्या 'शक्ति प्रदर्शन' और 'सुरक्षा चक्र' ने बदला पश्चिम बंगाल का राजनीतिक इतिहास?

क्या होता है 'ऑरेंज अलर्ट'?

मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट का उपयोग तब किया जाता है जब मौसम बेहद खराब होने की संभावना हो। यह प्रशासन और जनता के लिए एक चेतावनी है कि वे बिजली आपूर्ति में व्यवधान, पेड़ों के गिरने और जलभराव जैसी प्रतिकूल स्थितियों के लिए तैयार रहें। 

प्रमुख खबरें

24 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में आया भारत

देशभर में 10,000 हेक्टेयर पर Green Ammonia के ट्रायल, Urea से ज्यादा असरदार

Harshal Patel अब Gujarat Titans में खेलेंगे, SRH से 4 करोड़ रुपये में हुआ IPL Trade

Ranchi में युवती से दुष्कर्म और सहेली से छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार व नाबालिग हिरासत में