Delhi Weather: राजधानी में पारा 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, IMD ने जताया साफ आसमान का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मौसम की जानकारी देने वाले प्रमुख केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

शानीमोल उस्मान की शिकायत पर DYFI नेता और पत्रकार पर केस दर्ज

राजनीति नहीं चली तो कूटनीति में हाथ आजमाने चले Rahul Gandhi ! मगर Jaishankar पर हमला करते ही सामने आ गया Salman Khurshid का रिकॉर्ड

Navratri Kanya Pujan Samagri: थाली, चुनरी से लेकर हलवा-चना भोग तक, कन्या पूजन में शामिल करें ये चीजें

Abhijeet Dipke की हिरासत को CJP ने बताया गैरकानूनी, SEM Court से की रिहाई की मांग