उत्तर प्रदेश: शराब पीने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

भदोही (उत्तर प्रदेश)।भदोही जिले के दुर्गागंज इलाके में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। दुर्गागंज थाने के प्रभारी रामजी यादव ने बृहस्पतिवार को बताया किवारदात रामनगर गांव में बुधवार की रात उस समय हुई जब बनवारी मुसहर शराब के नशे में घर पहुंचा।उन्होंने बताया कि मुसहर की शराब पीने को लेकर पत्नी मुलैना (60) से कहासुनी हुई जिस पर उसने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने ईंट से मुलैना के चेहरे पर वार किया और जब तक उसे पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास! उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके

उन्होंने बताया कि बनवारी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बनवारी का बेटा राजेश घर आया तो उसने मां के बारे में पूछा जिस पर उसने पूरी घटना बताई और भाग गया। यादव ने बताया कि इस मामले में राजेश कीतहरीर पर बनवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में विकास की नई रफ्तार! Lakshmi Niwas Mittal का 2,600 करोड़ के निवेश का एलान, 500 पेट्रोल पंप भी खोलेगी HMEL

March Vivah Muhurat 2026: बस 8 दिन बजेगी शहनाई, फिर खरमास लगते ही लग जाएगा Break

Rahul Gandhi का Modi सरकार पर तीखा वार, US Deal के लिए कृषि को कर रहे कुर्बान

दोस्ती का सेफ पैसेजट, Iran ने भारत के लिए खोला Strait of Hormuz का रास्ता, 2 LPG टैंकरों को मिली सुरक्षित निकलने की मंज़ूरी