दिल्ली में शीत लहर जारी, तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के मौसम संबंधी आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Sikkim: भारत के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले पवन कुमार चामलिंग हारे, दो सीटों से लड़ रहे थे चुनाव

यह Exit Polls नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है, Lok Sabha Election के अनुमानों पर बोले राहुल गांधी

Exit Polls को कांग्रेस ने किया खारिज, जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी ने सारी साजिश रची, हम 295 से अधीक सीटें जीतेंगे

Lok Sabha Election Exit Poll 2024 पर आई प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, बोले- बेकार की बातों पर समय बर्बाद न करें