Sikkim: भारत के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले पवन कुमार चामलिंग हारे, दो सीटों से लड़ रहे थे चुनाव

By अंकित सिंह | Jun 02, 2024

भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले पवन कुमार चामलिंग और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के प्रमुख को पोकलोक-कामरांग निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी सीट नामचेयबुंग पर शुरुआती रुझान में वह पीछे चल रहे हैं। उन्हें एसकेएम के भोज राज राय ने पोकलोक-कामरांग में 3,063 वोटों के अंतर से हराया, जबकि नामचेयबंग में वह 2,256 वोटों के अंतर से हार गए। एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग विधायक के रूप में रिकॉर्ड नौवीं बार चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों - पोकलोक-कामरांग और नामचेयबुंग से चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग रहेनोक विधानसभा सीट पर विजयी

एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उसके बाद भाजपा (31), सीएपी-सिक्किम (30) और कांग्रेस (12) हैं। शुरुआती रुझान के अनुसार, रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से करीब 6,443 मत से आगे हैं। साथ ही, वह सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से 2,052 मत से आगे हैं। चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोजराज राय से 2,728 मत से पीछे हैं। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा