चीन में कहर बरपा रहा है डेल्टाक्रॉन वैरिएंट, एक्शन में भारत सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2022

दुनिया भर के अधिकांश देश कोविड -19 मामलों में गिरावट के साथ 'सामान्य जीवन' की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन चीन वर्तमान में दो वर्षों में वायरस का सबसे खराब प्रकोप को झेल रहा है। चीन और यूरोप के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन के मामले डराने लगे हैं। चीन सहित कई देशों में कोविड -19 मामलों में नए उछाल के बाद अब भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड -19 टास्क फोर्स के शीर्ष सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें देश में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जबकि भारत सरकार चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और कुछ यूरोपीय देशों में रिपोर्ट किए जा रहे कोविड-19 मामलों में नई लहर के बारे में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।

चीन में कोरोना के मामलों में तेजी

चीन में एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमण के दोगुने दैनिक मामले सामने आए। चीन, वैश्विक महामारी के शुरुआती दिनों के बाद से अब तक के सबसे बड़े प्रकोप का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,507 नए मामले सामने आए, जबकि उससे एक दिन पहले 1,337 दैनिक मामले सामने आए थे।  

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing