मुलायम सिंह यादव परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा उनके बेटे एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दायर कराने वाले याचिकाकर्ता ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले के प्रमुख ‘‘आरोपियों’’ को जेल भेजने के बजाय उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे डलवा रही है। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने यहां संवाददाता-सम्मेलन में आरोपलगाया,‘‘मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार के खिलाफ दायर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने न्यायालय को गुमराह किया है।’’ चतुर्वेदी ने कहा कि सीबीआई कह रही है कि उसने 2013 में यह मामला बंद कर दिया लेकिन अगर ऐसा है तो उसकी कोई रिपोर्ट तो होगी और वह रिपोर्ट याचिकाकर्ता को मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध नहीं कराई है।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है फेरन ? चिल्लई-कलां में भी नहीं होता ठंड का अहसास

उन्होंने जनहित याचिका दाखिल कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। चतुर्वेदी ने कहा, उनकी याचिका पर शीर्ष अदालत ने 2007 में सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए थे। चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि यादव परिवार को केंद्र सरकारों का समर्थन करने के एवज में वर्ष 2007 से अब तक संरक्षण मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति