गौतम गंभीर की मांग, जेटली के नाम पर रखा जाए यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम पर रखने का अनुरोध किया। गंभीर ने 24 अगस्त को बैजल को पत्र लिखकर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले परिसर का नाम जेटली के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने यह पत्र उसी दिन लिखा था, जब एम्स में जेटली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

क्रिकेट से राजनीति के क्षेत्र में आये गंभीर इस कोशिश में लगे हुए हैं कि यमुना क्रीड़ा स्थल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भी हो। गंभीर ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘ मैं आपको इस प्रस्ताव के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि मेरे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम बदलकर प्रतिष्ठित वकील, हमारे महान नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली जी के नाम पर रखा जाए।’’

इसे भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे ने कहा, आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होने की कोशिश की

उन्होंने कहा कि यह जेटली के योगदान और उनकी ‘‘अविश्वसनीय’’ विरासत के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का भाव होगा गंभीर ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपने लिये ‘पिता तुल्य’ बताया।

 

प्रमुख खबरें

Delhi Bomb Threat Case : दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

Mental Health: PCOS महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है बुरा असर, समय रहते पहचानें इसके लक्षण

Parineeti Chopra के साथ अमर सिंह चमकीला के बाद, Diljit Dosanjh इस फिल्म में Neeru Bajwa के साथ करेंगे अभिनय

Sex Scandal मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी