सीमावर्ती गांवों की अन्य राज्यों में विलय की मांग महाराष्ट्र के हित में नहीं: रामदास आठवले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2022

ठाणे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि महाराष्ट्र के कुछ सीमावर्ती गांवों का कर्नाटक सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में विलय की मांग करना प्रदेश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये गांव राज्य का हिस्सा बने रहें और उनके बाशिंदों को सभी सुविधाएं हासिल हों। ठाणे जिले के कल्याण में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम से इतर आठवले ने संवाददाताओं से कहा कि वह सीमा विवाद पर चर्चा के लिए जल्द मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bilkis Bano की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 13 दिसंबर को होगी सुनवाई, बलात्कार-हत्या के दोषियों की जल्द रिहाई के आदेश को दी गई है चुनौती

आठवले ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सीमा मुद्दा फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। लेकिन राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन सीमावर्ती गांवों को सभी सुविधाएं मिलें। उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये गांव राज्य का ही हिस्सा बने रहें। मैं इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जल्द शिंदे और फडणवीस से मिलूंगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार