गायक KK की मौत की जांच की मांग, भाजपा सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने गायक केके की मौत को लेकर अब जांच की मांग कर दी है। केके की मौत की जांच की मांग के लिए सौमित्र खान ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। दरअसल, केके के मौत के मुद्दे पर भाजपा लगातार ममता बनर्जी की सरकार को घेर रही है। अपने पत्र के जरिए सौमित्र खान ने लिखा कर सौमित्र खान ने गायक केके की मृत्यु पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ऑडिटोरियम में 3,000 की क्षमता के बजाय 7,000 लोगों को अंदर जाने की अनुमति देने, AC के काम नहीं करने व अस्पताल में केके को भर्ती किए जाने के दौरान टीएमसी नेताओं की उपस्थिति पर जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: अलविदा केके: मौत से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

केके के निधन पर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला न्यू मार्केट थाने में दर्ज कराया गया है। वह पांच-सितारा होटल इसी थाना क्षेत्र में आता है जिसमें केके ठहरे थे। अस्पताल ले जाने से पहले इसी होटल में उन्होंने अस्वस्थ होने की शिकायत की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने गायक केके की मौत की जांच शुरू कर दी है और न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। हम होटल अधिकारियों से बात कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले क्या हुआ था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत