कोरोना महामारी में सेवा देने वाले आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ को नियमित करने की माँग

By दिनेश शुक्ल | Oct 17, 2020

भोपाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में कोविड महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले आयुष चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन तथा फार्मासिस्ट को नियमित कर संविलियन करने की मांग की है। वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह लोग देवदूत हैं इनका ऋण चुकाये शिवराज।

प्रदेश में उप-चुनावों का बिगुल बजते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आक्रामक शैली में भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा, वर्मा अपनी इसी शैली के लिए जाने जाते हैं। कल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को खुले मंच से ललकारने वाले वर्मा ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ट्विटर के माध्यम से हमला किया। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया