सचिन पायलट की मांग, श्रमिकों के लिए देशव्यापी नीति बनाए केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को श्रमिकों के लिए देशव्यापी नीति बनाकर उन्हें आर्थिक सहायता देनी चाहिए। पायलट ने कांग्रेस पार्टी के ऑनलाइन आंदोलन ‘स्पीकअपइंडिया’ के तहत गरीबों को आर्थिक मदद देने की मांग उठाई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों व लचर कार्यशैली के कारण इस विपदा की घड़ी में गरीब लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने गरीबों के उद्धार के लिए केंद्र के समक्ष मांगे रखी हैं।’’ पायलट ने कहा, ‘‘आज देश करोना वायरस संक्रमण के कारण चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है। आज गरीब जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद की आवश्यकता है। केंद्र सरकार को श्रमिकों के लिए देशव्यापी नीति बनाकर आर्थिक सहायता पहुंचाई जानी चाहिए।’’ पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार इन चुनौतीपूर्ण हालात का सामना करने के लिए नाहीं राज्यों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवा पाई और नाहीं आने वाले समय के लिए उनके पास कोई रणनीति है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का देशव्यापी ऑनलाईन अभियान 28 मई को: सचिन पायलट

प्रमुख खबरें

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा