‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के रिलीज पर रोक की मांग, कांग्रेस ने किया चुनाव आयोग का रुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सोमवार को चुनाव आयोग का रुख किया। आयोग के समक्ष अपना प्रतिवदेन देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा किइस फिल्म को बनाने और चुनाव से ऐन पहले इसे रिलीज का मकसद राजनीतिक फायदा उठाना है।

इसे भी पढ़ें: मोदी की रैली के लिए किसानों ने पकने से पहले काट दी फसल 

सिब्बल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे प्रतिवदेन पर आयोग कारण के साथ आदेश पारित करे ताकि यह पता चल सके कि प्रतिवदेन को क्यों खारिज किया गया है या फिर क्यों स्वीकार किया गया है।’’ गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय अभिनीत ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को आगामी पांच अप्रैल को रिलीज किया जाना है। फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार हैं तथा इसके निर्माता सुरेश ओबरॉय एवं संदीपसिंह हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश