हाथरस के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कि मांग

By दिनेश शुक्ल | Oct 02, 2020

भोपाल। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते दिनों मनीषा बाल्मीकि नामक के साथ की गई सामूहिक दरिंदगी के कारण पूरे देश में रोष व्याप्त है। जगह-जगह सामाजिक संगठन अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल में राष्ट्रीय विचार से जुड़े हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम से राजभवन पहुँच कर राज्यपाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से इन संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने कहा कि कुमारी मनीषा वाल्मीकि के साथ चार लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया, उसे जबरन खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया पीड़िता को गंभीर शारीरिक पीड़ा देते हुए कमर की हड्डी तथा उसकी जबान भी काट दी गई जिसके कारण पीड़िता जिंदगी से जंग हार गई। पीड़ित युवती  के साथ इतना क्रूर और अमानवीय व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा ऐसे अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके इसलिए दोषियों को मृत्युदंड दिलाया जाए।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह