काबुल में गुरुद्वारे में तोड़फोड भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी चिंता का विषय: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि काबुल में गुरुद्वारा में तोड़फोड़ की घटना ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता पैदा कर दी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में रेखांकित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर देना जारी रखना चाहिए। खबरों के मुताबिक, काबुल में गुरूद्वारा कार्ते परवान में दो दिन पहले तोड़फोड़ की गयी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ स्वभाविक है कि यह केवल हमारे लिये ही चिंता का विषय नहीं है बल्कि मैं समझता हूं कि यह दुनिया के लिये भी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने गुरुद्वारे पर किया हमला, 3 मुस्लिम गार्ड्स समेत कई लोगों को बनाया बंदी

उन्होंने कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में रेखांकित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर देना जारी रखे।’’ उनसे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरूद्वारा में तोड़फोड़ किये जाने की घटना के बारे में पूछा गया था। बागची ने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर 30 अगस्त को परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव पारित हुआ था। उन्होंने कहा कि इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमान किसी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिये नहीं किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!