रांची में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आरपीएन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2021

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह के पहुंचने पर उनके विरोध में प्रदर्शन हुआ और नारेबाज़ी की गई। दोपहर लगभग एक बजे जब सिंह यहां शहीद चौक स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे तो विरोधी खेमे के लोगउनके खिलाफ झंडा-बैनर के साथ प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने लगे।

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू से 50 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जरूरी निर्देश

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है और उन सभी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।”गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन हुआ है।

प्रमुख खबरें

Shafali Verma के शतक से Asian Games सेमीफाइनल में India ने बनाए 195 रन

BRICS देशों को भारत का Exports 34 फीसदी बढ़ा, 19.9 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal