एक वीडियो ने स्वेज में मचाई तबाही, राष्ट्रपति के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

काहिरा। मिस्र के स्वेज शहर में शनिवार को सुरक्षा बलों और सैकड़ों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गोलियां भी चलाई। स्वेज में शनिवार को लगातार दूसरी बार रात को मिस्रवासी राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। स्पेन में रहने वाले मिस्र के निर्वासित व्यापारी मोहम्मद अली द्वारा ऑनलाइन साझा किए एक वीडियो के बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। उसने सिसी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उसे सत्ता से हटाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर ने बंद किया फर्जी खबर फैलाने वाले हजारों खाते

प्रदर्शन में शामिल हुए एक व्यक्ति ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘एएफपी’ से कहा कि वहां करीब 200 लोग थे। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़ें, रबर की और असली गोलियां चलाईं। कई लोग घायल भी हुए हैं। अन्य एक महिला ने बताया कि आंसू गैस से निकली गैस इतनी घनी थी कि वह प्रदर्शन स्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित उसके अपार्टमेंट तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: काहिरा में अस्पताल के बाहर 4 कारों की टक्कर, 19 लोगों की मौत

एक महिला ने कहा कि मेरी नाक जलने लगी। बॉलकनी से गंध अंदर आने लगी। मैंने कई युवाओं को हमारे यहां सड़कों पर छुपते भी देखा। वहीं एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि वहां कई प्रदर्शनकारी थे। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद करीब 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 2013 कानून के तहत देश में प्रदर्शनों पर प्रतिबंध है और आपात स्थिति पूरी तरह लागू है।

प्रमुख खबरें

न्यायालय ने VVPAT पर्चियों का मिलान EVM से डाले गए मतों से करने संबंधी याचिका खारिज की

Bareilly में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बच्‍चे व किशोर की मौत

UCC से हिंदुओं को नहीं होगा कोई फायदा, ममता बोलीं- CPIM और कांग्रेस बंगाल में भाजपा की दो आंखें हैं

करण कुंद्रा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, एक्टर के टीवी करियर को लेकर कही ये बात