'राजनीति में एंट्री करें रजनीकांत', चेन्नई में रजनीकांत के समर्थकों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

चेन्नई। रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि अभिनेता को राजनीति में आना चाहिए। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिनेता के समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘‘वा थलैवा वा’’ (आओ नेता आओ) के नारे लगाते हुए रजनीकांत से राजनीतिक सफर शुरू करने का अनुरोध किया जैसा कि उन्होंने पूर्व में आश्वासन दिया था।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में साथ दिखेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण

हालांकि, पिछले साल 29 दिसंबर को उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभिनेता के फैसले से उनके प्रशंसक निराश हो गए और उस दिन भी कुछ लोगों ने यहां उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर