ईरान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों ने उसी पेट्रोल से खुद को लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

तेहरान। ईरान में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि के बाद उसके विभिन्न शहरों में प्रदर्शन की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि सरकार ने एक दिन पहले पेट्रोल की राशनिंग और इसकी कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। मध्य ईरान के सिरजन में शुक्रवार रात को प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ईंधन भंडार गृह पर हमला बोला और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों को काबू किया जा सका। 

समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार कई अन्य शहरों मश्शद, बिरजंद, अहवाज, गचसारन, अबादन, खोरामशहर, महशहर, शिराज और बंदर अब्बास में भी छिटपुट प्रदर्शन हुए। ईरान ने शुक्रवार को पेट्रोल की राशनिंग शुरू करने और पंप पर इसकी कीमतों में कम से कम 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। ईरान ने कहा है कि यह कदम जरूरतमंद लोगों की नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए उठाया गया है। देश के योजना एवं बजट संगठन के प्रमुख मोहम्मद बाघर नोबख्त ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इस उपाय से 3,00,000 रियाल या 2.55 अरब डॉलर सालाना का राजस्व मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा