सरकार की योजना के विरोध में 23 सितंबर को व्यापारियों का प्रदर्शन

By Satya Prakash | Sep 21, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के लिए राम नगरी अयोध्या बड़े ही महत्वपूर्ण है। लेकिन प्रदेश सरकार के कई योजनाओं को लेकर आज अयोध्या के व्यापारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और 23 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानों को बंद करने का ऐलान भी किया है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में दलित की पिटाई से हुई मौत, आरोपी फरार

 व्यापारी नेता नंदकुमार गुप्ता के मुताबिक सरकार के इस योजना से सैकड़ों व्यापारी सड़क पर आ रहे हैं उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है अयोध्या के व्यापारियों को पहले सही स्थान पर उनके व्यापार को देखते हुए स्थापित किया जाए फिर उन्हें वहां से उजाडा जाए। इस मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से मांग भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हम व्यापारियों की मांग हैं कि जिन लोगो की दुकाने समाप्त हो रही है। उचित मुवाबजा के साथ दुकान दिया जाए। जिसको लेकर व्यापारी बंधुओं ने बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। 

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा