उज्जैन में डेंगू से गई लेब टेक्निशयन की जान,अब तक 143 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में डेंगू के कहर से पहली  मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि सरकारी चरक अस्पताल में लेब टेक्नीयशियन के पद पर काम करने वाली 28 वर्षीय अर्चना बनवार की मंगलवार को इंदौर के अस्पताल में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:हलाली नदी में डूबने से हुई 2 मासूम बच्चों की मौत, ज़िंदा करने के लिए शवों को नमक के ढेर पर लेटाया 

जानकारी के मुताबिक अर्चना को 4 दिन पहले बुखार आया था। जिसके बाद चरक अस्पताल में पता चला की अर्चना के प्लेटलेट्स काफी कम हो चुके है। और जांच में डेंगू की पुष्टि हो गयी थी।

दरअसल डॉ एचपी सोनाने ने बताया की अर्चना की मौत हुई है। जिसे प्राथमिक रूप से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अर्चना बनवार को जोइंडिस भी हुआ था जिसके चलते लगातार उनकी हालत बिगड़ती चली गयी।  तीन दिन में एक लाख से घटकर 26 हजार पर पहुंच गए थे प्लेटलेट्स जिसके कारण माधव नगर अस्पताल में अर्चना का इलाज संभव नहीं था।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार एल मुरुगन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन 

आपको बता दें कि उज्जैन जिले में सभी निजी और सरकारी अस्पताल डेंगू मलेरिया के मरीजों से भरे पड़े है। उज्जैन मलेरिया विभाग की माने तो अब तक 143 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे शामिल है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान