MP में डेंगू का बढ़ रहा है प्रकोप, पक्ष और विपक्ष कर रही है एक दूसरे पर कटाक्ष

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। डेंगू के डंक से पूरा प्रदेश त्रस्त हो गया है। भोपाल में हर दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में राजधानी भोपाल में डेंगू के 9 मरीज मिले हैं। भोपाल में डेंगू मरीजों की संख्या 357 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि प्रदेश में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या लगभग 5 हजार के करीब पहुंच गई है। डेंगू के डंक से सबसे ज्यादा मंदसौर जिला प्रभावित है। मंदसौर में सबसे ज्यादा मरीज है। जानकारी के मुताबिक वहां लगभग 1100 के करीब मरीज मिल चुके हैं।

वहीं प्रदेश में अब डेंगू पर भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस सूबे की शिवराज सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कहा कि डेंगू के मरीज और डेंगू से हुई मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार पर जन जागरूकता अभियान नहीं चलाने का भी आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़ें:डेंगू और मलेरिया रिकवरी के लिए अपनाएं रूजुता दिवेकर के यह टिप्स 

बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के ऊपर मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने कभी भी कोरोना का आंकड़ा छिपाया न ही डेंगू का छुपा रही है। कांग्रेस मौत पर राजनीति करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने झूठे शपथ पत्र भरवा कर जनता को भड़काने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता