नहीं थम रहा मध्य प्रदेश में डेंगू का डंक, पिछले 24 घंटे में मिले है इतने मरीज

By सुयश भट्ट | Oct 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लोगों को परेशान कर रहा है। ग्वालियर चंबल में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 52 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर जिले से आए हैं। यहां 38 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 8 नए पॉजिटिव मिले।

आपको बता दें कि ग्वालियर में गुरुवार को 97 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 52 लोग पॉजिटिव मिले। जिसमें से 38 ग्वालियर जिले में मिले हैं। ग्वालियर जिले में डेंगू मरीजो की संख्या बढ़कर 294 पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें:डेंगू और मलेरिया रिकवरी के लिए अपनाएं रूजुता दिवेकर के यह टिप्स 

वहीं स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में डेंगू मरीजों की कुल संख्या लगभग 5 हजार के पार चली गई है। भोपाल में 8 नए मरीजों के साथ पॉजिटिव की कुल संख्या 354 के पार पहुंच गई है। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन महाअभियान चला रहा है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान