डेनिस शापोवालोव शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में, जोकोविच से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

शंघाई। डेनिस शापोवालोव ने सोमवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांसेस टियाफो को 6-4 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। कनाडा के शापोवालोव (36वीं रैंकिंग) पिछले दो मौकों पर शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जोकोविच से खेल चुके हैं और दोनों ही मैच इस साल हुए थे। 

कनाडा के ही वासेक पोसपिसिल ने 14वें वरीय अर्जेंटीना के श्वार्टज्मैन को पहले दौर में 7-6 6-2 से मात दी। इटली के 10वें वरीय फैबियो फोगनिनी को अमेरिका के सैम कुरे की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 6-4 6-2 से जीत हासिल की। वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले एंडी मरे का सामना अर्जेंटीना के क्वालीफायर जुआन इग्नासियो लोंडेरो से होगा। 

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria