Deoria :बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2023

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक पिता को अपनी ही बेटी की गला घोट कर हत्या करने और शव बोरे में बंद कर नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि महुआडीह थाने के हेतिमपुर मठिया गांव की रहने वाले नौशाद की बेटी काजल (20)कुछ दिनों पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि गत दो अप्रैल को उसका शव हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी से बरामद किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Srinagar में दो पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार, 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद

उन्होंने बताया कि नौशाद प्रेम प्रसंग की जानकारी से आक्रोशित हो गया और उसने बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी तथा शव को एक बोरी में रखकर छोटी गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी के परिजनों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने के पूर्व आरोपी नौशाद ने घर के सभी सदस्यों को एक मजार पर चादर चढ़ाने के लिए बाहर भेज दिया था। उन्होंने बताया कि नौशाद ने बेटी के गायब होने की कहानी बताकर कई जगह स्वयं उसकी खोजबीन की। शर्मा ने दावा किया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश