उनकी 'मास्टर रणनीति' से हूं वाकिफ, कुमारस्वामी की सिंगापुर यात्रा को लेकर बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2023

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सिंगापुर में एक 'मास्टर रणनीति' चल रही है। शिवकुमार ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की हालिया सिंगापुर यात्रा के बारे में पूछा गया, जब उन्होंने पिछले सप्ताह भाजपा के बसवराज बोम्मई के साथ संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता की थी। पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा kf मुझे उनकी (एचडी कुमारस्वामी) सिंगापुर यात्रा के बारे में जानकारी है। यहां बेंगलुरु में एक गेम प्लान पूरा करने के बजाय, वे एक रणनीति पर काम करने के लिए सिंगापुर गए। हम सब कुछ जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: सामने आई Karnataka Congress की कलह, सिद्दरमैया पर बीके हरिप्रसाद का निशाना, बोले- मुझे किसी को पद से हटाना आता है

कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के लिए आईएएस अधिकारियों की तैनाती का कड़ा विरोध किया था। यहां तक ​​कि जब कर्नाटक विधानसभा से दस भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया गया था, तब भी उन्होंने इस कृत्य की निंदा की थी और बेंगलुरु में विधान सौध के बाहर भाजपा नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार