जेल में मुख्तार अंसारी की खातिरदारी डिप्टी जेलर को पड़ी भारी, 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2022

सबसे बड़े माफियाओं में से एक मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहा है। लेकिन उसके लिए ये सजा, सजा नहीं है। बल्कि जेल में मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब औचक निरीक्षण के लिए बांदा मंडल जेल में डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेकन बताया जा रहा है कि जब वो पहले गेट और दूसरे गेट से अंदर जाने लगे तो उन्हें भी 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा। फिर जब वो बैरक में पहुंचे तो मुख्तार अंसारी के बैरक की चाबी जेलर ने देने में 15-20 मिनट की देरी की। शक होने पर जब डीएम ने बैरक के भीतर जाकर देखा तो वहां मिली खाने की चीजे डेल मैन्युल के हिसाब से मेल नहीं खाती थी। 

इसे भी पढ़ें: UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कानपुर की डीएम का भी तबादला

मुख्तार अंसारी से नरमी पर निलंबन 

बांदा जेल के डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वीरेश्वर पर मुख्तार अंसारी को खास सुविधाएं देने का आरोप लग रहा है। उन पर बांदा जेल की तलाशी में रुकावट डालने का भी आरोप है। डीएम को बांदा जेल में छापे के दौरान अनियमितता मिली थी। जिस पर डीजी जेल आनंद कुमार ने डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह के साथ-साथ 4 जेल सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा