विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली जेल से 21 दिन की छुट्टी

By निधि अविनाश | Feb 07, 2022

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह को राज्य के जेल प्रशासन ने सोमवार को 21 दिन की छुट्टी दे दी है। बता दें कि, राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। राम रहीम को अस्थाई छुट्टी मिली है। इसका मतलब है कि, जो आरोपी जेल में लंबी कैद काट रहे उन्हें ही ऐसी छुट्टी दी जाती है। राम रहीम को 7 से 20 फरवरी तक की छुट्टी दी गई है। उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर, डेरा प्रमुख को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के एक अधिकारी ने कहा कि, राम रहीम को  गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया जाएगा फिर वह उन्हें  रोहतक पहुंचाएंगे। शाम तक राम रहीम को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि, डेरा प्रमुख को गुरुग्राम स्थित अपने फार्महाउस पर रहने के लिए कहा गया है और उन्हें सिरसा भी नहीं जाने दिया जाएगा।

पैरोल पर सीएम खट्टर ने क्या कहा:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुरमीत राम रहीम को फरलो का किसी चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।डेरा प्रमुख ने कम से कम तीन साल की जेल पूरी की थी, इसलिए कुछ दिन पहले फरलो के लिए आवेदन किया था, खट्टर ने कहा, सब कुछ कानून के अनुसार किया गया है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत