Electricity In Delhi । दिल्ली वालों को लगने वाला है झटका! DERC ने बिजली के रेट बढ़ाने की दी मंजूरी

By एकता | Jun 26, 2023

दिल्लीवालों को महंगाई का तगड़ा झटका लगने वला है। दरअसल, दिल्ली में खाने-पीने की चीजों के बाद अब बिजली भी महंगी हो सकती है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने ऊर्जा खरीद समझौते पर दर बढ़ाने की इजाजत दे दी है, जिसके बाद लोगों के बिजली बिलों में 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें, रिलायंस एनर्जी की कंपनी बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (BSES) ने डीईआरसी के सामने अर्जी लगाई थी। BSES की इस अर्जी को दिल्ली बिजली आयोग ने मंजूरी देते हुए पॉवर परचेज एग्रीमेंट के आधार पर दर बढ़ाने की इजाजत दे दी है।

इसे भी पढ़ें: Pragati Maidan Robbery | दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट, अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफा!

दिल्ली में नया टैरिफ कानून

बिजली मंत्रालय ने शुक्रवार को बिजली की दरें तय करने के लिए ‘दिन के समय’ (टीओडी) का नियम लागू करने की बात कही थी। इस नियम के अनुसार, दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग दरें लागू होंगी। यह व्यवस्था लागू होने से बिजली की सर्वाधिक दर वाले समय (पीक ऑवर्स) में ग्राहक कपड़े धोने और खाना पकाने जैसी अधिक बिजली खपत वाले कामों से परहेज कर सकेंगे। उपभोक्ता नई व्यवस्था के तहत कपड़े धोने या खाना पकाने जैसे कार्य सामान्य कामकाजी घंटों में करते हुए अपना बिजली बिल कम कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज

Karnataka Cabinet का विस्तार: Siddaramaiah-Shivakumar में खींचतान, Delhi में High Command साधेगा संतुलन