डेरेक ओ ब्रायन, साकेत गोखले, सागरिका घोष..., 10 TMC नेताओं को कोर्ट से समन, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 8 अप्रैल 2024 को चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन से जुड़े मामले में सांसद डेरेक ओ ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष और नेता विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, डॉ. शांतनु सेन, अबीर रंजन बिस्वास, सुदीप राहा समेत 10 टीएमसी नेताओं को समन जारी किया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट और शिकायत का संज्ञान लेने के बाद समन जारी किया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को तय की है। 

इसे भी पढ़ें: ‘ममता बनर्जी को हिंदुओं से नफरत’, मुर्शिदाबाद न जाने के लिए बंगाल की सीएम पर भाजपा ने बोला हमला

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटे बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि वे मंदिर मार्ग थाने में अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने अपना प्रदर्शन मंदिर मार्ग पुलिस थाने में जारी रखा था।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू