Health Tips: तेजी से फैट लॉस में मदद कर सकती हैं ये देसी ड्रिंक, आज से ही पीना करें शुरू

By मिताली जैन | Jul 06, 2025

वजन कम करना अधिकतर लोगों को काफी मुश्किल होता है। बढ़ा हुआ वजन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है और इसलिए एक हेल्दी वजन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। अमूमन यह देखने में आता है कि वजन कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं होता है। हो सकता है कि आप भी इन दिनों वजन कम करने की जद्दोजहद में जुटे हों, तो ऐसे में आप कुछ देसी ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये देसी ड्रिंक ना केवल पीने में टेस्टी लगती हैं, बल्कि अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में मदद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ  देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो फैट लॉस में मदद कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: Health Tips: डिप्रेशन की दवाएं खाने से कई गुना बढ़ जाता है कार्डियक अरेस्ट का रिस्क, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

तुलसी वाली ग्रीन टी

फैट लॉस के लिए आप ग्रीन टी बनाते वक्त उसमें कुछ तुलसी की पत्तियां डालें। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है और फैट बर्निंग में मदद करती है। साथ ही साथ, तुलसी तनाव कम करती है और इससे भी पेट की चर्बी कम होती है। अगर आप इस टी के साथ-साथ एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे जिद्दी चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है।

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी पीने में भी टेस्टी होता है और वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप एक छोटा चम्मच सौंफ को गुनगुने पानी में 30 मिनट या रातभर भिगोएं और खाने के बाद पिएं। यह पाचन सुधारता है और एसिडिटी कम करता है। साथ ही साथ, भूख को कंट्रोल करता है। सौंफ का पानी इमोशनल ईटिंग की आदत को भी कम कर सकता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में Amit Shah ने Sonia Gandhi पर साधा निशाना

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया