सोनिया गांधी के भाषण में हताशा दिखाई दी, संस्थाओं की स्वायत्ता पर हमला : रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2023

नयी दिल्ली। सभी संस्थाओं पर सरकार के कब्जा कर लेने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि यह इन संस्थाओं की स्वायत्ता और संस्थागत सम्मान पर हमला है। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नवा रायपुर में अपनी पार्टी के महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण हताशापूर्ण है तथा उसमें इस अहसास का अभाव है कि विपक्षी दल की अपील इतनी सीमित क्यों है।

इसे भी पढ़ें: रहाणे से बातचीत से मिली थी स्पिनरों को खेलने की मदद: हैंड्सकॉम्ब

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती शासन के दौरान भष्ट्राचार, राजनेताओं-पूंजीपतियों की सांठगांठ और परिवार के शासन को बढ़ावा दिये जाने ने पार्टी (कांग्रेस) को इस दयनीय हालत में पहुंचाया है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस की बैठक में कोई ईमानदार आत्मावलोकन नहीं किया गया।’’ गौरतलब है कि सोनिया ने अपने भाषण में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर