एक पार्टी में होने के बावजूद भी एक दूसरे से दूर हैं आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

By अंकित सिंह | Jun 21, 2021

बिहार में एक पार्टी के दो नेता हैं, दोनों एक बड़े नेता की छत्रछाया में हैं, बावजूद इसके दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है। दोनों पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे है जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की और हाल में ही पार्टी में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा की। दोनों के नेता नीतीश कुमार हैं। दोनों एक पार्टी में हैं। परंतु दोनों के बीच आपसी संपर्क नहीं है। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही आरसीपी सिंह पार्टी संगठन को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इन बैठकों में उपेंद्र कुशवाहा की कोई पूछ नहीं है। इन बैठकों में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को किसी प्रकार का बुलावा भी नहीं जा रहा है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में अब बड़ी भूमिका में है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में दिया 35 फीसद आरक्षण, ऐसे मिलेगा सीधे लाभ

एक तस्वीर हम सबको याद होगी। तस्वीर उस समय की है जब उपेंद्र कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे। भले ही कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे परंतु जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह उस आयोजन से दूर थे। उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार ने पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद भी जदयू में ऐसा कोई मौका नहीं आया जब कुशवाहा और आरसीपी सिंह एक मंच पर दिखाई दिए हो।  आरसीपी सिंह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को जदयू का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज